BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2024, 10:55 am
KHABAR : घरेलु गैस की रिफिलिंग करने वालों पर प्रशासन का एक्शन, छापामार कार्रवाई में रसोई गैस के 19 सिलेंडर, रिफिलिंग मशीनें पकड़ीं, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। रसोई गैस के दुरुपयोग के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत डबरा में बड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को छापामार कार्रवाई कर रसोई गैस के 19 व एक व्यवसायिक गैस सिलेण्डर जब्त किया है। साथ ही एक वाहन, दो गैस रिफिलर यंत्र व चार नोजल भी टीम ने जब्त किए हैं। इसके अलावा एक दुकान को सील्ड किया गया है।


कलेक्टर रुचिका चौहान ने ग्वालियर शहर सहित जिले के सभी कस्बों में अभियान बतौर रसोई गैस के दुरुपयोग को रोकने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में डबरा में यह कार्रवाई की गई है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डबरा में तैनात एफएसटी को सूचना मिली थी कि डबरा स्थित साहू गैस रिपेयरिंग एवं किराना स्टोर पर रसोई गैस के बड़े सिलेण्डरों से चार पहिया वाहनों एवं छोटे सिलेण्डरों में गैस भरने का काम हो रहा है। इस सूचना पर एसडीएम दिव्यांशु चौधरी ने तहसीलदार डबरा विनीत गोयल और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में एफएसटी व पुलिस बल को मौके पर भेजा। छापामार कार्रवाई के दौरान इस दुकान के बाहर एक ईको स्टार वाहन खड़ा मिला, जिसमें रखे घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफिल का कार्य किया जा रहा था। वाहन में 10 गैस सिलेण्डर रखे हुए थे। दुकान संचालक संतोष साहू ने स्वीकार किया कि उसके द्वारा रसोई गैस सिलेण्डर को खरीदकर रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है। दुकान के बाहर वाहन पर रखे मिले रसोई गैस के 10 गैस सिलेण्डर सहित कुल 19 सिलेण्डर टीम ने जब्त किए। साथ ही दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। डबरा कस्बे की एक अन्य दुकान वीर सिंह गैस रिपेयरिंग सेंटर की जाँच के लिये भी टीम पहुँची। टीम को देखकर दुकानदार दुकान बंद करके भाग गया। जाँच के लिये बार-बार बुलाए जाने के बाद जब वह नहीं पहुँचा तो दुकान को विधिवत सील्ड कर दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE