BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2024, 11:56 am
BIG REPORT : आरएसएस प्रमुख भागवत नर्मदापुरम के गोविंदनगर में लेंगे बैठक, 7 साल में दूसरी बार आ रहे संघ प्रमुख, ग्राम विकास के कार्यों को देखेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

नर्मदापुरम। लोकसभा चुनाव की तारीखों के नजदीकी आते ही भाजपा और संघ काफी तेजी से सक्रिय हो गया है। जगह-जगह राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के दौरे लग रहे है। इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहनभागवत का प्रवास भी नर्मदांचल की धरती पर हो रहा है। 2 अप्रैल की रात को संघ प्रमुख बनखेड़ी के पास गोविंदनगर में आ रहे है। गोविंदनगर भाऊसाहब भुस्कुटे न्यास में 3 अप्रैल को संघ प्रमुख बैठक लेंगे और न्यास द्वारा पर्यावरण, ग्राम विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों को देखेंगे। संघ प्रमुख 2 अप्रैल की रात को बैतूल होते हुए गोविंद नगर पहुंचेंगे। जहां में रात्रि विश्राम करेंगे। संघ प्रमुख के इस प्रवास में कहीं भी लोकसभा चुनाव से जुड़ा कोई प्रोग्राम नहीं है। लेकिन संघ प्रमुख का चुनाव से पहले दौरे से कई कयास लगाए जा रहे है।


भाऊसाहब भुस्कुटे न्यास के सचिव चाणक्य बक्शी ने बताया संघ प्रमुख भागवत 2 अप्रैल की रात गोविंदनगर पहुंचेंगे। 3 अप्रैल को बैठक के साथ न्यास द्वारा ग्राम विकास, स्वालंबन के लिए स्वरोजगार से जुड़ें कार्यों को देखेंगे। न्यास में संचालित कृषि वैज्ञानिक केंद्र में जैविक बीजों उत्पादन, नर्मदा तट पर संघ, न्यास द्वारा किए कार्यों की समीक्षा करेंगे।


7 साल में दूसरी बार गोविंदनगर आ रहे संघ प्रमुख
संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत बनखेड़ी के गोविंदनगर में संचालित भाऊसाहब भुस्कुटे न्यास 7 साल में दूसरी बार आ रहे है। इससे पहले 9 फरवरी को संघ प्रमुख आएं थे। तब बनखेडी विकासखंड के 6 हजार लोगों को संबोधित किया। इस बार संघ प्रमुख के दौरे को लेकर संघ तैयारियों में जुटा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE