मंडला। लोकसभा क्षेत्र में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगमन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव लोकसभा क्षेत्र के तीन जिलों में भाजपा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह भी मंडला पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
लोकसभा संयोजक प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सर्वप्रथम दोपहर 12 बजे डिंडोरी जिले के गाड़ासरई पहुंचेंगे। जहां आम सभा को संबोधित करने के पश्चात हेलीकॉप्टर से करीब 1ः 30 बजे मंडला जिले के ग्राम घुटास पहुंचेंगे। घुटास में आयोजित जनसभा में शामिल होने पश्चात मुख्यमंत्री करीब 3 बजे सिवनी के घंसौर के लिए रवाना होंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह भी मंडला पहुंचेंगे। वे शाम को मंडला भाजपा कार्यालय में लोकसभा संचालन समिति की बैठक में शामिल होंगे।