गरोठ। आगामी लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते मंदसौर पुलिस के थाना गरोठ द्वारा थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में एसएसबी एवं पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।
थाना गरोठ पुलिस बल एवं एसएसबी फोर्स के द्वारा संयुक्त रूप से एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च निकाला गया। गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम साठखेड़ा, बरखेड़ा गंगासा, खड़ावदा, बोलिया, खजुरी रुंडा एवं गरोठ कस्बा में पुलिस एवं एसएसबी ने फ़्लैग मार्च निकाला।