विदिशा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेश तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सों सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपना अपना मोबाइल सदैव आन चालू रखेंगे।
सीएमएचओं डा तिवारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को ध्यानगत रखते हुए उक्त आदेश जारी किया है। जिसमें उल्लेख है कि निर्वाचन अवधि के दौरान विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की कब जरूरत पड़ जाए इसके लिए त्वरित संपर्क कर संदेश संप्रेषण का सबसे अच्छा माध्यम मोबाइल है। इस कारण से उनके द्वारा अधिनस्थों को मोबाइल चालू रखने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्वाचन कार्यालय तथा स्थानीय कार्यालय द्वारा किसी भी कार्य हेतु सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य करना सुनिश्चित करेगे यदि किसी कर्मचारी फिर अधिकारी का मोबाइल बंद पाया जाता है तो ऐसी स्थिति में किसी प्रकार का कारण स्वीकर नही किया जावेगा। उक्त दिवस को अनुपस्थित दिवस मानते हुए वेतन आहरण नही किया जावेगा और संबंधित विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व उनका स्वयं होगा।उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है।