BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2024, 12:57 pm
KHABAR : मतदाता जागरूकता साइकिल रैली, कलेक्टर सूर्यवंशी ने हरी झंडी दिखाकर की शुरूआत, राइडर्स को दिलाई मतदान की शपथ, पढे़ खबर

Share On:-

बैतूल। लोकसभा निर्वाचन के स्वीप प्लान के तहत आज बैतूल में मतदाता जागरूकता के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। 5 किमी लंबी रायलाइम स्कूली बच्चे, बड़ों, बुजुर्गों ने हिस्सा लिया।


कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने रविवार को ओपन ऑडिटोरियम से मतदाता जागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 5 किलोमीटर की इस साइकिल रैली की अगुवाई स्वीप के नोडल अधिकारी अक्षत जैन, सहायक कलेक्टर ऐश्वर्य वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया और उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद ने की।


रायडर्स को दिलाई शपथ
ओपन ऑडिटोरियम से रैली के रवाना होने के पूर्व साइकिल राइडर्स और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।उपस्थित जन समुदाय ने हाथ उठाकर मतदान की शपथ ली।


मतदाता सुनिश्चित करें अपनी जिम्मेदार भागीदारी
मुख्य कार्यपालन अधिकारी व स्वीप नोडल अधिकारी अक्षत जैन ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रतिदिन स्वीप के तहत सभी विधानसभा क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, गीत, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, दीवार लेखन आदि के आयोजन किया जा रहे हैं।


इन आयोजन का उद्देश्य मतदान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करना है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की जिम्मेदार भागीदारी सुनिश्चित करना है। दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं को उनकी इच्छा के अनुरूप घर पर ही पोस्टल बैलट के द्वारा मतदान की सुविधा भी दी गई है।


यह साइकिल रैली शहर में लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निकाली गई थी। ओपन ऑडिटोरियम से प्रारंभ यह रैली शिवाजी चौक, कलेक्ट्रेट से कोतवाली, कमानी गेट, गणेश चौक, जेएच कॉलेज से रेलवे स्टेशन, अंबेडकर चौक होते हुए वापस ऑडिटोरियम पहुंची।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE