भोपाल। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अरूण श्रीवास्तव ने आज भोपाल में पब्लिक से चुनाव लड़ने के लिए आर्थिक सहयोग मांगा। भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की मौजूदगी में अरुण श्रीवास्तव ने कांग्रेसियों के साथ न्यू मार्केट में एकवोट-एक नोट की अपील की।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अकाउंट हैं फ्रीज
इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस को 1823 करोड़ की वसूली का नोटिस दिया और कांग्रेस के खाते फ्रीज किए गए हैं। इसके विरोध में भोपाल में जिला कांग्रेस कार्यालय के पास रोशनपुरा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल, लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के साथ एकत्रित होकर न्यू मार्केट में जनता जनार्दन से ष्एक वोट एक नोट की अपील की।