बुरहानपुर। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में,85 सी एम राइज स्कूलों की सौगात दी गई है, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में तीन सी एम राइज स्कूलों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जो की लगभग एक वर्ष में पूर्ण हो जायेगा, और अगले सत्र से स्कुले प्रारंभ हो जाएगी।
आपको बता दें सी, एम राइज स्कूल नावरा में 14 सौ विद्यार्थी कक्षा के, जी, वन से लेकर 12 तक के बच्चे एक साथ एक ही छत के नीचे अध्यन करेगे। 15 किलोमीटर तक गांव के बच्चो को स्कूल लाने ले जाने में बस सुविधा उपलब्ध होंगी। उच्च गुणवत्ता के साथ में विद्यार्थियो को शिक्षा दी जायेंगी।
यह स्कूल भवन भूकंप रोधक बनाया जा रहा है, जो की भूकंप के झटके भी सहन कर लेंगी। मिडडेमील भी होंगी, जिसमे एक साथ 250 बच्चे बैठकर भोजन कर सकेगे।