BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2024, 3:35 pm
BIG NEWS : प्रसाद नहीं खरीदने पर सुप्रीमकोर्ट के वकील का सिर फोड़ा, उज्जैन में मुंबई के परिवार से मारपीट, महिला के बाल नोंचे, दुकानों पर चला बुलडोजर, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। कालभैरव मंदिर के बाहर सुप्रीम कोर्ट के वकील और उनके परिवार के साथ मारपीट की गई। प्रसाद नहीं खरीदने पर दुकानदार और उसके साथी मुंबई के परिवार पर टूट पड़े। वकील का सिर फोड़ दिया। परिवार की महिला को बाल पकड़कर गाड़ी से खींचा। बच्चियों से छेड़खानी की।


हमले में घायल हुए परिवार के तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार सुबह की है। पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काल भैरव मंदिर के बाहर दोपहर तक 25 से ज्यादा फूल - प्रसादी की अवैध दुकानें जेसीबी चलाकर गिरा दीं। कुल 40 दुकानें यहां से हटाई जाएंगी।


सुप्रीम कोर्ट के वकील अमरदीप भट्टाचार्य मुंबई के बोरीवली वेस्ट के रहने वाले हैं। उनकी और उनके भाई हाईकोर्ट के वकील अमरदीप भट्टाचार्य की फैमिली रविवार सुबह महाकाल मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुई। इसके बाद सभी 8 लोग मैजिक गाड़ी हायर कर काल भैरव मंदिर पहुंचे थे।


60 से 70 लोगों की भीड़ ने हमारी गाड़ी घेर ली
परिवार की सेजल भट्‌टाचार्य ने बताया, श्हमने उन लोगों से कहा कि हम दर्शन कर चुके हैं, इसलिए प्रसाद नहीं लेना है। दुकानदार राजा भाटी ने 200 रुपए की मांग की। बोला कि यहां गाड़ी लगाई है तो प्रसाद भी लो, तभी आगे जाने देंगे। उसने जबरदस्ती हमारी गाड़ी के अंदर प्रसाद फेंक दिया। 60 से 70 लोगों ने हमारी गाड़ी घेर ली। गाड़ी के ड्राइवर कमल कुमार को धमकाया। भाभी को बाल से खींचकर बाहर निकाला। उनके कपड़े फट गए। बच्चियों को गलत तरीके से टच किया।श्


गुंडागर्दी इतनी कि अस्पताल में भी धमकाने पहुंच गए
आरोपी परिवार को अस्पताल नहीं जाने दे रहे थे। किसी तरह मैजिक ड्राइवर कमल कुमार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोपी भी पीछे से जिला अस्पताल पहुंच गए और पुलिस की मौजूदगी में ही परिवार को धमकाया। उज्जैन ैच् प्रदीप शर्मा का कहना है कि घटना में राजा भाटी को हिरासत में ले लिया गया है। उसे भी चोट लगी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE