दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को समाजसेवी डॉ राजू त्यागी द्वारा बम बम महादेव पार्क में आयोजित दाना-पानी अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें एक नवाचार और करना चाहिए उन्होंने कहा कि हमारे घरों में लगे पंखों पर गौरैया चिड़ियाँ अक्सर आकर बैठती हैं, हम जब तक बैठें तब तक पंखे का इस्तमाल करें उसके बाद हमारी अनुपस्थिति में पंखा बंद रखें जिससे गौरैया चिड़ियाँ संरक्षित रहें। उन्होंने समाजसेवी डॉ राजू त्यागी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमे राजू त्यागी से प्रेरणा लेकर समाजसेवा के कार्य करते रहना चाहिए।कार्यक्रम में मौजूद जबालिपुरम धाम जबलपुर के महंत ने कहा कि न हम कुछ लेके आए हैं और न ही कुछ लेके जाएंगे, मुख से लिया हुआ नाम और हाथ से दिया हुआ दान ही हमारा परमार्थ है। जीव-जंतुओं के लिए भोजन पानी की व्यवस्था करना सामाजिक कार्य है और हम सौभाग्यशाली है कि इस पुण्य कार्य में हमारी सहभागिता रही।