BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2024, 5:44 pm
KHABAR : भोपाल में ईसाई समाज ने उत्साहपूर्वक मनाया ईस्टर पर्व, शनिवार को कैथोलिक गिरजाघरों में रात्रि पास्का जागरण, रविवार को विशेष प्रार्थना सभाएं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। शहर के समस्त ईसाई धर्मावलंबी रविवार को ईस्टर पर्व पूरे उत्साह के साथ मना रहें हैं। एक-दूसरे को विभिन्न माध्यमों से ‘हेप्पी ईस्टर’ कहते हुए बधाई संदेश दे रहें हैं। इस मौके पर ईस्टर-रविवार को विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं की जा रहीं है। इससे पूर्व शनिवार शाम को विभिन्न कैथोलिक गिरजाघरों में रात्रि पास्का जागरण आयोजित किया गया। जिसमें पुनर्जीवित प्रभु का स्वागत करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने हाथों में जलती मोमबत्ती थामकर जुलूस के साथ चर्च में प्रवेश किया।


दूसरे भाग में बाइबिल के पुराने विधान से विभिन्न पाठों को पढ़कर श्रद्धालुओं को सुनाया गया और बपतिस्मा की प्रतिज्ञा को दोहराया गया। रात 12 बजे के बाद लोगों ने प्रभु यीशु के पुनरुत्थान के गीत गाकर हर्ष मनाया। ‘‘जी उठे प्रभु विजयी बनकर’’ ‘‘ख्रीस्त राजा जी उठे’’ ‘‘मुक्ति विधाता जी उठ’’ जैसे स्वर गिरजाघरों में सुनाई दीं।


अयोध्या बायपास स्थित इन्फेंट जीसस चर्च में यूख्रीस्तीय समारोह में मुख्य अनुष्ठानकर्ता आर्चबिशप डॉ एएएस दुरईराज थे। अपने धर्म उपदेश में उन्होंने कहा कि जीवन की तमाम चुनौतियों और अनिश्चितताओं के बीच ईस्टर हमें याद दिलाता है कि एक अंत के बाद हमेशा नई शुरुआत होती है। इस पर्व की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस ईस्टर की भावना हमारे घरों को उत्साह से और हमारे दिलों को कृतज्ञता से भर दे।


फादर अल्फ्रेड डिसूज़ा ने ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘‘ईस्टर का पर्व अपने साथ आशा, नवीनीकरण और खुशी का संदेश लेकर आता है। आज हम अंधकार पर प्रकाश की, मृत्यु पर जीवन की विजय की घोषणा का उत्सव मना रहे हैं।


उन्होंने बताया कि इस पर्व के उपलक्ष्य में मिलन समारोह के रूप में ‘ईस्टर महोत्सव’ अगले रविवार 7 अप्रैल को शाम 6.30 बजे संत जोसफ को-एड स्कूल अरेरा कॉलोनी में आयोजित हो रहा है। इसमें शहर के विभिन्न चर्चों के सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों के साथ लोगों के मनोरंजन के लिए अन्य चीजें भी होंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE