खरगोन। गर्मी में पेयजल प्रदाय व्यवस्था को लेकर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने रविवार को पीएचई ईई, जिला व जनपद पंचायत सीईओ व नगरीय निकाय सीएमओ की बैठक लेकर समीक्षा की।
कलेक्टर कहा कि जिले में कहीं भी जलसंकट न हो। सभी जरूरी कदम उठाए। 12 हजार में से 380 हैंडपंप बंद होने की जानकारी सामने आई। उन्होंने उनके सुधार के लिए 700 मीटर राइजिंग पाइप व 36 जगह सिंगल फेस मोटर दो दिन में पहुंचाने के निर्देश दिए और कहा, ग्राम पंचायत, जनपद व नगरीय निकाय ऑर्डिनेशन से काम करें।
हर ग्राम पंचायत में उपलब्ध वाटर टैंकर में मोटर पंप लगा हो। ताकि अग्नि दुर्घटना में उपयोग हो सके। जिला स्तर के साथ सभी 9 तहसील मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाए है। जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह भी थे।
खरगोन जिले में पेयजल संसाधन की स्थिति
जिले में लगभग 12 हजार हैंडपंप हैं, जिनमें से 380 हैंडपंप बंद हैं। 710 नल-जल योजनाएं चालू हैं। अधिग्रहण के लिए 160 स्थानों के निजी जल स्रोतों को चिह्नित किया है। जल प्रदाय के लिए 1411 स्थानों पर सिंगल फेस मोटर चालू हैं। 36 स्थानों पर सिंगल फेस मोटर बंद है। बंद हैंडपंप के सुधार के लिए 700 मीटर राइजिंग पाइप की जरूरत है।