बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में पत्रकार सुरक्षित नज़र नही आ रहे है कभी पत्रकारो पर झुटे मुकदमे दर्ज किए जाते है तो कभी उनपर जानलेवा हमला किया जाता है। ऐसा ही एक मामला बुरहानपुर जिले के नेपानगर का है जहाँ पत्रकार सागर चौरसिया पर न्यूज़ कवरेज़ करने के दौरान अवैध अतिक्रमण कर रहे भू माफियाओ ने जान लेवा हमला कर दिया। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें साफ दिख रहा है की भू माफिया पत्रकार को लाठी से पिट रहा है।
घटना के बाद पत्रकारों ने नेपानगर थाने पर शिकायत कर एसपी देवेंद्र पाटीदार को भी ज्ञापन दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।