शहडोल। संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं लोकसभा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह मानपुर विधानसभा प्रवास पर रही जिसमें मानपुर पनपथा अमरपुर महरोई चिल्हारी भोलगढ चंदवार आदि ग्रामो में पहुंचकर सघन जनसंपर्क की चिल्हारी पहुंचकर कार्यकर्ताओं ग्रामीण से मुलाकात करते हुए भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए कहीं की मोदी जी के नेतृत्व में विकास के नए-नए आयाम गढ़ रहे, अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण कर सनातन का परचम भारत देश ही नहीं पूरे विश्व भर में फहराया है, गरीब शोषित वंचित किसानों के लिए सदैव मोदी सरकार प्रतिबद्ध रही है हम एक बड़ा लक्ष्य तय करते हैं, उसे प्राप्त करते हैं और फिर उससे भी बड़ा लक्ष्य अपने लिए तय करते हैं। गरीबों के लिए मोदी जी ने गांवों और शहरों में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए और अब हमने 2 करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था अब इसे बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया है किसान सम्मान निधि किसानों के कल्याण के लिए किसानों को 6000 रुपए देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।
मोदी सरकार की उपलब्धि ग्रामीणों को बताते हुए चिल्हारी सहित पूरे शहडोल संभाग में विकास की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे वही भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने कहा कि आने वाले 19 तारीख को कमल की बटन दबाकर भारी मतों से हिमाद्री सिंह को विजय बनाकर पुनः तीसरी बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार नारा को साकार करने के लिए कहा गया पांडे ने कहा कि चिल्हारी सब पर भारी उपस्थित रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गौतम, सांसद प्रतिनिधि उदय भान द्विवेदी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल द्विवेदी, भाजपा जिला महामंत्री अरूण चतुर्वेदी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ओमनारायण सिंह, मौजीलाल चौधरी रमेश मिश्रा, विमल शर्मा विकास श्रीवास्तव दिनेश कोल कृष्णा चतुर्वेदी, राजर्षि मिश्रा, भागवत द्विवेदी प्रशांत सोनी जवाहर सोनीआभा तिवारी रामरानी गुप्ता रूक्मणी सोनी रामचंद्र सोनी राजेन्द्र गुप्ता नागेन्द्र मिश्रा रविराज सिंह अभिषेक पांडे शुभम त्रिपाठी सहित भारी संख्या पर जनसमूह उपस्थित रहा।