गुना। शिवपुरी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी की भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। दो दिन पहले उनके द्वारा दिये गए भूरा वाले बयान पर शिकायत को गयी है। भाजपा ने इसे पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर अमर्यादित टिप्पणी बताते हुए शिकायत की है। भाजपा उपाध्यक्ष महेश रघुवंशी ने चुनाव आयोग में शिकायत की।
बता दें कि गुना लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह यादव शुक्रवार को गुना पहुंचे थे। यहां उन्होंने राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने सिंधिया का नाम लिए बिना टिप्पणी करते हुए कहा था कि ष्पांच साल से तो वो आये नहीं इस क्षेत्र में। अब सीधा चुनाव में दिख रहे हैं। भैराते(घबराते) हुए घूम रहे हैं। पहले तो शौक-शौक में उन्होंने टिकट ले लिया। शौक में टिकट लेने के बाद उन्हें लगा कि जमीन तो खिसक गई है, तो वो अब घूमेंगे ही घबराते हुए। जनता ऐसा कह रही है कि भूरा को एक बार और भगाना है। हम तो पहली बार ही चुनाव लड़ रहे हैं, दोबारा तो लड़ नहीं रहे। वो ही ऐसे प्रत्याशी हैं जो दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, तो इससे ये लग रहा है कि जनता भूरा उनके लिए ही संबोधित कर रही है। कोई मोदी लहर नहीं चल रही, भूरा को भगाने की लहर चल रही है।ष्
भाजपा उपाध्यक्ष ने की शिकायतइस टिप्पणी के बाद भाजपा उपाध्यक्ष महेश रघुवंशी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। मुख्य निर्वाचार पदाधिकारी के नाम की गई शिकायत में उन्होंने कहा कि ष्प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा अपने चुनावी भाषण में जो आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया गया है, वो आदर्श आचार संहिता का सीधा-सीधा उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित क़ानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।