शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड द्वारा अवैध रूप से शराब के आवागमन व क्रय विक्रय करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पर सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने मुखबिर की सूचना पर 7 पेटी देशी प्लेन शराब और एक ऑटो के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जप्त माल की कुल कीमत लगभग 3 लाख 71 हजार रुपये बताई गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।