गुना। भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे। महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बमोरी विधानसभा के लगभग एक दर्जन से ज़्यादा ग्रामों में पहुँचकर सघन जनसंपर्क कर सिंधिया जी को ऐतिहासिक वोटों से विजय दिलाने की अपील की। सिसोदिया ने लोगों के बीच पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में चर्चा की और एक बार फिर भाजपा सरकार को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की।