BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2024, 12:30 pm
KHABAR : राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग कमेटी ने दी बाबूलाल शर्मा को जावद-सिंगोली तहसील की कमान, नियुक्ति से ईष्ट मित्रों व परिजनों में खुशी का माहौल, दी बधाईयां, पढ़े खबर

Share On:-

सिंगोली। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के राष्टीय अध्यक्ष महेंद्र व्यास एवं केंद्रीय कमेटी द्वारा मानव हित एवं जनसेवा का कार्य करने वाले व्यक्ति को हर वर्ष मानवाधिकार आयोग के संघ में केंद्रीय, राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पदाधिकारी एवं सदस्य नियुक्ति करती है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 27 मार्च 2024 बुधवार को दिल्ली में आयोजित राष्टीय मानव अधिकार व सामाजिक न्याय आयोग की बैठक के दौरान नीमच जिला राष्ट्रीय मानव अधिकार व सामाजिक न्याय आयोग के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित की अनुशंसा पर क्षेत्र के समाजसेवी सिंगोली निवासी बाबूलाल शर्मा को जावद व सिंगोली तहसील के तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। 
राष्टीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग एक राष्टीय स्तर की संस्था है . जो सवैधानिक अधिकारों एवं सामाजिक कार्याे के लिये संघर्षरत है। जावद विधानसभा क्षेत्र में जनहित के कार्य मे तत्पर रहने वाले सभी के सुख दुख एवं समस्याओं में आगे रहने वाले समाजसेवी व युवा नेर्तव्य बाबूलाल शर्मा के नियुक्ति से सभी वर्ग समुदाय में हर्ष का माहौल है।
राष्टीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के जावद-सिंगोली के तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर बाबूलाल शर्मा ने मीडिया को जानकारी में बताया कि अत्याचार व समाज मे उत्पन्न होने समस्याओं के खिलाफ लोगो को जागरूक कर प्रशासन की मदद से इसका समाधान निकालना ही उद्देश्य है। मानवाधिकार हनन, महिला उत्पीड़न, बालश्रम सहित गरीबों को त्वरित न्याय व समाज में होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE