छिंदवाड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कमलनाथ के गढ़ में आज विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, मुख्यमंत्री विशेष प्लेन से शाम 5:00 बजे इमली खेड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगे यहां से अभी कर के द्वारा 5:35 पर चौरई जाएंगे, यहां भी रोड शो की शुरुआत करेंगे रोड शो करते हुए ब्ड यहां से सीधे शाहपुरा जाएंगे, शाम 6.45 बजे चौरई से शाहपुरा चांद पहुंचकर यहां जनसभा लेंगे।
इसके उपरांत में सीधे छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे जहां रात्रि 8.30 बजे शहनाई गार्डन में आयोजित प्रबुद्धजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। आपको बता दे की शहनाई गार्डन के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम भी करेंगे।
2 अप्रैल को रीवा के लिए होंगे रवाना
मुख्यमंत्री 2 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे सामाजिक लोगों से चर्चा करेंगे इसके बाद वे रीवा के लिए रवाना होंगे।