शहडोल। जिले के जयसिंहनगर विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले सीएम राइज विधालय जयसिंहनगर मे हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी नवीन सत्र के लिए नये छात्र छात्राओं के प्रवेश के उपलक्ष्य मे प्रवेशत्सव कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य डी.पी.कोकिला के द्वारा किया गया जिसमे विद्यालय मे प्रवेशित नवीन छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य व स्टॉप के शिक्षकों के द्वारा तिलक लगाकर के विद्यालय मे स्वागत किया गया।
आज के इस कार्यक्रम मे विद्यालय के प्राचार्य डीपी कोकिला, उषा भाटिया, वर्षा प्यासी, शकुंतला मिश्रा, ज्योति श्रीवास्तव, सुशीला तिवारी,उत्तम द्विवेदी, अजय गुप्ता, अनिल कोल अभिभावकों मे राजेश मिश्रा, प्रगति मिश्रा राजाराम सेन, जीवन कुशवाहा, एवं छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।