BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2024, 4:32 pm
KHABAR : तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल पर कमरे में लगी आग, घटना में दो पुरुष व एक महिला झुलसी, निजी अस्पताल में उपचारत, पुलिस ने बारुद से बना अनार व बारुद से काम करने के दस्ताने किए जब्त, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। शहर के बीच अलंकार मार्केट में एक तीन मंजिला मकान में सोमवार सुबह सबसे ऊपर बने एक कमरे में आगजनी की घटना हो गई। हादसे में तीन लोग दो पुरुष एक महिला झुलस गई जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को परिजन निजी अस्पताल ले गए। आगजनी की घटना के बारे में जब परिजनों से जानकारी लेनी चाही तो वे अलग-अलग बात कर रहे थे। मामला पुलिस के पास पहुंचा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की पुलिस को मौके से बारुद से बने अनार मिले साथ ही बारुद से काम करने के लिए हाथ के दस्ताने भी पुलिस को मिले। प्राथमिकी जानकारी में यह बात सामने आई की मकान की तीसरी मंजिल में बारुद से अनार बनाने का काम पिछले कई वर्षों से चला आ रहा था, घटना के बाद वहां पर पुलिस ने मुआयना किया तो बारुद की गंध भी आ रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही निगम का दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा लेकिन परिजनों ने यह कहकर दमकल को रवाना कर दिया कि मामूली आग थी जिसे उन्होनें ही बुझा दिया था।मकान में रहने वाले सरोवर खान ने बताया कि तीसरी मंजिल पर खाना बनाते हुए आग लग गई थी, कमरा छोटा था, अचानक आग लग गई। जबकि अस्पताल में अन्य परिजनों से पूछताछ करने पर उन्होनें बताया था कि शार्ट सर्किट से आगजनी की घटना हुई। मामले को लेकर जिला चिकित्सालय के डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि तीन घायलों को लाया गया था, तीनों करीब 50 प्रतिशत के आसपास झुलसे हुए थे, तीनों को उनके परिजन यहां से निजी अस्पताल ले गए हैं कोतवाली थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया की पुलिस मौके पर पहुंची जहां तीसरी मंजिल पर बने कमरे में जाने का एक छोटा सा रास्ता बना हुआ था, ऊपर जाने पर देखा तो आगजनी से कपड़े, घर का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। पुलिस ने मौके से बारुद से बना अनार जब्त किया, साथ ही बारुद का काम करने मेें सहायक हाथ में पहनने के मोजे पुलिस ने जब्त किए हैं।पुलिस के पहुंचने से पूर्व आग बुझा दी गई थी।घटना को लेकर परिजनों ने शार्ट सर्किट की सूचना दी थी,सुत्रो के अनुसार बारुद से अनार बनाने की सूचना मिली है मामले में फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर कर रही।इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE