नीमच। शहर के घंटाघर स्थित गायत्री बर्तन भंडार के संस्थानों पर आज सोमवार को जीएसटी के अधिकारियों ने दस्तक दी। जीएसटी की टीम इंदौर से नीमच पहुंची। टीम में शामिल अधिकारियों ने जैसे ही गायत्री बर्तन भंडार के संस्थानों पर रेड की तो क्षेत्रीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जीएसटी की टीम पिछले 1 घंटे से गायत्री बर्तन भंडार के संस्थान पर दस्तावेजों की जांच कर रही है।