BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2024, 5:26 pm
KHABAR : पूर्व डिप्टी सीएम स्व.सीएम सुभाष यादव की 78वीं जयंती मनाई, पूर्व मंत्री अरुण यादव बोले- इंडिया शाइनिंग जैसे बदलाव की बयार नजर नहीं आ रही, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। पूर्व डिप्टी सीएम स्व. सुभाष यादव की सोमवार को 78वां जन्मदिन बोरावा में मनाया गया। उनके पुत्र पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अरुण यादव पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर निमाड़ सहित प्रदेशभर के कई समर्थक भी पहुंचे। उन्होंने प्रदेश के उत्थान में किए गए कार्यों को सभी ने याद किया। खंडवा व खरगोन जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी हुआ।


इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि देश में 2003 के इंडिया शाइनिंग की तरह ही इस बार भी वैसा ही माहौल है। देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सभी कार्यकर्ताओं ने खरगोन व खंडवा लोकसभा से कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया है। इस दौरान खरगोन लोकसभा प्रत्याशी पोरलाल खरते सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। यादव ने कहा कि भाजपा के लोग 2003 की तरह मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। देश में हिटलरशाही चल रही है। लोकतंत्र की हत्या का दौर चल रहा है। जनता यह सब समझ रही है। देश प्रदेश में बदलाव की बयार चल रही है, जो दिखाई नहीं दे रही है।


गुना का भी कहा था, हाई कमान कहेगा तो खंडवा से लडूंगा
यादव ने कहा कि यदि हाई कमान कहेगा तो खंडवा से लडूंगा। मैंने तो गुना से भी लड़ने का कहा था। हमने संकल्प लिया है कि खंडवा व खरगोन लोकसभा में कांग्रेस को जिताएंगे। कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं पार्टी के लोगों को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समुद्र है। जो जा रहे है वे अपने निजी स्वार्थ के लिए जा रहे हैं। कांग्रेस विश्व की सबसे पुरानी वाली ऐतिहासिक पार्टी है। पार्टी में और ऊर्जावान लोग आएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE