मनासा। समस्त किसान बंधुओं को सूचित किया जाता है कि मंडी प्रशासन का आदेश क्रमांक 2061 दिनांक 28/03/24 निरस्त किया गया है। एसडीएम/भार साधक अधिकारी एवं मंडी प्रशासन मनासा जिला नीमच ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की कथा दिनांक 01 से 07 अप्रैल तक स्थगित हो गई है। अतः कृषक भाई अपनी -अपनी फसलों को विक्रय हेतु आगामी दिनांक 02 अ्रप्रैल मंगलवार से विक्रय हेतु मंडी प्रांगण मनासा में ला सकते हैं। मंडी पूर्व की भांति ही नियमित रूप से चालू हैं।