नीमच। शहर के सीएम राइज स्कूल में आज प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नवीन अकादमिक सत्र 2024-25 का आगाज़ सीएम राइज़ स्कूल में कलेक्टर दिनेश जैन और जिला पंचायत के सीईओ गुरुप्रसाद के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रवेशोत्सव के इस भव्य समारोह में कलेक्टर दिनेश जैन व सीईओ गुरुप्रसाद ने कक्षा 1 के नव प्रवेशी बच्चो को कुमकुम, तिलक लगाकर व पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया। साथ ही निःशुल्क पाठ्य सामग्री भी प्रदान की।
कलेक्टर दिनेश जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। कक्षा 1 के में कोई भी बच्चा प्रवेश से वंचित न रहे। उन्होंने सीएम राइज विद्यालय में चल रही शैक्षणिक व अन्य रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की। सभी विद्यार्थियों को अच्छे परीक्षा परिणाम पर बधाई दी। स्वागत गीत शालीन सातपुते के मार्गदर्शन में बालिकाओं ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कक्षा 2 कि छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्कूल चले हम गीत पर किए गए सुंदर नृत्य की सभी अतिथियों ने सराहना की। सरस्वती वंदना नरेश जोशी सुनीता पाटीदार मंजुला धार और इंद्र सिंह शक्तावत द्वारा की गई। संचालन प्रधानाध्यापिका मंजुला धीर ने और आभार प्राचार्य किशोर सिंह जैन ने व्यक्त किया।