मनासा। अक्षत नगर कालोनी के पीछे आयोजित शिव महापुराण कथा आयोजन के दौरान कई लोगो की जेब कट गई। सोमवार को लाखो की संख्या में लोग पंडित प्रदीप जी मिश्रा की कथा सुनने कथा पांडाल पहुंचे। उसी दौरान मोका देख कई बदमाशो ने लोगों को अपना निशाना बनाते हुए उनके पर्स मोबाइल नगदी जेवरात आदि चुरा लिए। कथा आयोजन निरस्त होने पर जब लोग अपने घरों को लोटने लगे उसी दौरान चोरी करते कई बदमाशो को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा और हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जिसमें कई महिलाएं भी शामिल है। पूछताछ से पता चला कि इनमें से कई लोग यूपी की तरफ से आए थे जो कथा के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया हे और उनसे पूछताछ कर जांच कर रही है।