BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2024, 7:08 pm
KHABAR : पोस्‍टल बैलेट से मतदान के लिए मीडिया के बंधु फार्म-12 डी भरकर प्रस्‍तुत करें, इस वर्ष भारत निर्वाचन आयोग ने दी सुविधा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान दिवस के कवरेज में शामिल प्राधिकृत पत्रकारों को भी अत्यावश्यक सेवा श्रेणी के तहत पोस्टल वैलेट से वोट डालने की सुविधा प्रदान की गई है। यह सुविधा केवल उन पत्रकारों को मिलेगी जिन्हें निर्वाचन कार्य के कवरेज के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकार पत्र जारी किया गया हो। अत्यावश्यक सेवा के ऐसे प्राधिकार पत्रधारी पत्रकार जो पोस्टल बैलेट सुविधा का उपयोग करना चाहते हैं, वे जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच से इस हेतु आवेदन प्रपत्र फार्म 12 डी प्राप्त कर सकते हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे पात्र पत्रकार मतदाता को फार्म-12 डी में आवश्यक जानकारी भरकर अधिसूचना जारी होने की तिथि के 5 दिवस के भीतर जिला जनसंपर्क कार्यालय को प्रमाणीकरण के लिये प्रस्तुत करना होगा। नीमच जिले के प्राधिकार पत्रधारी पत्रकार जिला जनसम्‍पर्क कार्यालय नीमच से फार्म-12 डी प्राप्त कर सकते हैं। जिन पत्रकार बंधुओ ने प्राधिकार पत्र के लिए 29 फरवरी 2024तक अपने फोटो जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच में जमा करा दिए थे। उन्हीं पत्रकारों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकृत किया गया है। प्राधिकृत पत्रकार ही फॉर्म-12 डी के लिए आवेदन कर सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE