BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2024, 7:39 pm
KHABAR : सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शत प्रतिशत विद्युत कनेक्शन किया जाए, साप्ताहिक अंतर विभागीय एवं निर्वाचन की संयुक्त बैठक कलेक्टर ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक व निर्वाचन से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने महिला बाल विकास विभाग एवं एमपीबीई विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शत प्रतिशत विद्युत कनेक्शन किया जाए। सभी जनपद सीईओ मतदान केंद्रों का सॉफ्ट कॉपी में लेआउट बनाएं। सभी मतदान केंद्रों पर केमरे एवं लाइट सही स्थान पर लगे यह सुनिश्चित किया जाए। सभी मतदान केंद्र पर आधारभूत सुविधाएं प्राप्त हो इसका विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। मतदान केंद्रों पर पानी की पर्याप्त आपूर्ति हो, इस कार्य को पीएचई विभाग प्राथमिकता से पूर्ण करें।

मतदान केंद्रों के बाहर लिखी जाने वाली जानकारियां एवं चस्पा किए जाने वाले फ्लेक्स सही स्थान पर लगाया जाए। स्ट्रांग रूम के समस्त कार्य जिसमें पावर सप्लाई, कैमरे लगाने का कार्य आदि अच्छे से मोनिटर करें। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय किया जाए। उपार्जन केन्द्रों पर गेहूं खरीदने का कार्य अच्छे से चलता रहे। गेहूं उठाव का कार्य समय पर पूर्ण हो। उत्पादन केंद्रों पर किसानों के लिए बैठने की व्यवस्थाएं, पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर  एकता जायसवाल, एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी, सभी एआरओ, सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE