मनासा। प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में आज 01 अप्रैल को प्रवेशोत्सव मनाया गया। नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्कूल स्टाफ ने तिलक लगाकर स्वागत किया।
इसी के तहत रामपुरा तहसील अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय- बनड़ा में भी सोमवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया। विद्यालय के शिक्षक आनंद माँगरिया ने स्कूल में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर शिक्षिका मंजू रावत, लीना सोनी, भारती चाँदनिया, शिक्षक जगदीश परमार सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।