खरगोन। किसी कार्य की अच्छी शुरुआत हो तो समझ लीजिए कि आधा काम पूरा हो गया। उक्त उदगार नवनियुक्त सहायक संचालक सोनालिका अचाले ने कसरावद विकासखण्ड के माध्यमिक विद्यालय सायता के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में दिए, कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला खनिज अधिकारी रीना पाठक, बीआरसी राजाराम कानदुडे, इंदौर अकेडमी के सुदर्शन गोखले बीएसी और जनशिक्षक उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुवात में नवप्रवेशित बच्चों का पुष्प हार और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बच्चों को लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित कर उन्हें पुरुस्कृत भी किया गया। संस्था में भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के सभी कक्ष में फोगर सिस्टम लगाया गया है खनिज अधिकारी पाठक ने कहा कि निमाड़ की गर्मी से बचने के लिए और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए संस्था के द्वारा की गई पहल सार्थक और सराहनीय है। कम संशाधन में यह स्कूल निजी स्कूलों को टक्कर दे रहा है, संस्था के शिक्षक बधाई के पात्र है। बच्चो के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। गणगौर नृत्य को दर्शकों और पालको के द्वारा खूब सराहना की गई। कार्यक्रम में रामकन्या कुशवाह द्वारा वर्ष भर किये जाने वाले कार्याे का लेखा प्रस्तुत किया गया। करम चौहान के द्वारा परीक्षा परिणाम का विश्लेषण किया गया, संचालन गिरिजेश कुशवाह ने किया आभार प्रधानाध्यापक संजय शर्मा ने माना।