उज्जैन। 3 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा उज्जैन आ रहे हैं उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी रहेंगे सभी महाकाल मंदिर दर्शन करेंगे।
बुधवार को उज्जैन शहर में होंगे जेपी नड्डा। हालांकि अभी कार्यक्रम सिर्फ महाकाल मंदिर दर्शन का आया है। लेकिन पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पता चला की कई जगह पर नड्डा का स्वागत किया जाएगा। नड्डा अन्य कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते है। मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है इस दिन से लेकर 3 दिन में बूथ विजय अभियान चलाना है। जनता के बीच जाकर बातचीत करना है और हर मतदान केंद्र पर बैठक करना है। इसको लेकर आज बैठक रखी गई थी बैठक में नड्डा के स्वागत की बात कही गई है। बैठक में भाजपा नेता महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व मंत्री पारस जैन, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, वरिष्ठ नेता रूप पमनानी, आदि उपस्थित थे।