नर्मदापुरम। दिल्ली के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव सह प्रभारी सतीश उपाध्याय सोमवार रात को नर्मदापुरम पहुंचे। भाजपा जिला कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की कामकाजी बैठक ली। उनके साथ में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने चुनाव जीतने के लिए चलाए जा रहे अभियान, कार्यक्रम की समीक्षा की। साथ ही कॉल सेंटर, सोशल मीडिया टीम के कार्यों को देखा।
मीडिया से चर्चा के दौरान प्रभारी उपाध्याय ने शराब घोटाले के कारण जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, श्केजरीवाल अन्ना आंदोलन को लेकर पैदा हुआ एक बायप्रोडक्ट था। हर प्रकार से भ्रष्टाचार उन्होंने सरकार के अंदर रहकर किया है। उनके मंत्री, उपमंत्री दो-दो साल से जेल में हैं। उनके दूसरे मंत्री, सांसद भी जेल में है। एक बड़ी कड़ी है, जो पैर से लेकर सिर तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। वो भ्रष्टाचार पूरी तरह से सामने आ चुका है।श्
उन्होंने कहा, भाजपा के सामने दिल्ली में कोई चुनौती नहीं है। दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा की जीत होगी। इतना हीं नही, भ्रष्टाचार के प्रयास बन चुके केजरीलाल के देश विरोधी, रामविरोधी चेहरे का सफाया आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में होगा। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।श्
कांग्रेस मुक्त हो रहा मप्र, छिंदवाड़ा समेत 29 सीट जीतेंगे
प्रभारी उपाध्याय ने बताया मप्र में इतिहास बनने जा रहा है। मप्र कांग्रेस मुक्त हो रहा है। लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा समेत 29 सीट बीजेपी जीतेगी। उन्होंने छिंदवाड़ा में लगातार कांग्रेस के विधायक, महापौर, पदाधिकारी,कमलनाथ के करीबी भाजपा में आ रहे। इससे ईशारा बिल्कुल साफ है।
कमलनाथ को समझना चाहिए, कहने की आवश्यकता नहीं कि मप्र मुक्त होते जा रहा है। अब उनके पास इसके अलावा कहने के लिए कुछ बचा नहीं कि वो गद्दार है, वो क्या है। निश्चित ही 29 ही 29 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। राजगढ़ लोकसभा सीट पर कहा कि अभी दिग्विजय के भाई कितनी बुरी तरीके से हारे है। उनका बेटा भी महज कुछ ही वोटों से जीता है। इस बार भी हम राजगढ़ सीट जीतेंगे।