छिंदवाड़ा। लगातार छिंदवाड़ा में कांग्रेस को झटका पर झटका लग रहे हैं बड़े से बड़े नेता पार्टी के साथ छोड़ रहे हैं इसी बीच सांसद नकुलनाथ की पत्नी प्रिया नाथ का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के साथ छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं नेताओं को आधे हाथों लिया उन्होंने कहा कि कोई हिम्मत कभी नहीं हारेगा, मुझे बहुत दुख हुआ जब मैं जब पिताजी कमलनाथ जी को देखती हूँ तो दुख होता है कि उन्होंने जिसे अपना समझा जिन्हें हमने हमेशा अपने परिवार के करीब बैठाया, अपना आशीर्वाद दिया, अग्नि परीक्षा का समय आया। दोनों ने धोखा दिया। प्रियानाथ ने कहा कि इस बात से दुख जरूर होता है ,क्योंकि दिल से हमने उन्हें माना था।
कार्यकर्ताओं से बोली -आप हमारी ताकत
प्रियानाथ ने चौरई में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमारी असली ताकत है, हमारी असली बल और शक्ति तो यहां उपस्थित है,और आपको यह विश्वास दिलाने आई हूँ कि हम एक दिन क्रांति के साथ आगे बढ़ेंगे, हम 40 साल से साथ में हैं और आगे भी साथ रहेंगे।