BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2024, 12:18 pm
REPORT : एमपी के इस जिले में हुआ अप्रैल कूल एक दिवसीय पौधारोपण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन, उपस्थितों को बताया वृक्षों का महत्व, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कार्यपालक अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 01 अप्रैल 2024 को प्रदेश के समस्त जिला प्राधिकरणों एवं तहसील समितियों के द्वारा ”अप्रैल कूल“ एक दिवसीय वृक्षारोपण अभियान चलाया जाना है। इसी क्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ विधि सक्सेना के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर झाबुआ में स्थित वाटिका में एक दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में न्यायाधीशगणों ने पृथक-पृथक विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष रोपित किये गये। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश विवेक सिंह रघुवंशी ने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम एक छोटा सा कदम है लेकिन पर्यावरण की रक्षा के लिए बहुत बड़ा योगदान है। आज हम वृक्षारोपण कर अपने पर्यावरण को बेहतर बनाने का संकल्प लेते हैं। प्रत्येक वृक्ष जो हम लगाते हैं वह न केवल हमारी धरती को संरक्षित करेगा बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया छोड़ेगा। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप न केवल आज वृक्षारोपण करें बल्कि उनकी देखभाल करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में द्वितीय जिला न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार शर्मा जी ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण की रक्षा करने का अवसर प्रदान करता है। आज के समय में जब प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, वृक्षारोपण सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है जो हम कर सकते हैं। पेड़ न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि वे जलवायु को भी नियंत्रित करते हैं और मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम में प्रथम जिला न्यायाधीश सुभाष सुनहरे ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक शुरुआत है। हमें इस कार्य को निरंतर जारी रखना होगा और अपने जीवन में वृक्षारोपण को एक महत्वपूर्ण स्थान देना होगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतम सिंह मरकाम ने इस कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को संदेश दिया कि हम सभी को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं। यह एक छोटा सा कार्य है, लेकिन इसका प्रभाव बहुत बड़ा होगा। आप अपने घर के बगीचे में, अपने स्कूल या कॉलेज में या अपने कार्यस्थल पर वृक्ष लगा सकते हैं। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विजय पाल सिंह चौहान, साक्षी मसीह एवं बलराम मीणा ने अपने-अपने विचार रखे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में न्यायाधीशगण, कर्मचारीगण एवं पक्षकारगण उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE