बड़वानी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आज मंगलवार को बड़वानी विधानसभा के पाटी मंडल और राजपुर विधानसभा के ठिकरी नगर मे भाजपा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
बड़वानी विधानसभा के सह प्रभारी संतोष पाटीदार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते बड़वानी और राजपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री करीब 1 बजे पाटी मंडल में शामिल होंगे। जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
उक्त सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल की बूथ स्तर तक की समितियों के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन पाटी में स्वामी विवेकानंद स्कूल मैदान पर किया जाएगा।
इसके बाद राजपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन दोपहर 2 बजे से ठीकरी के सांवरिया मैरिज गार्डन में आयोजित किया जाएगा। दोनों विधानसभाओं के कार्यकर्ता सम्मेलन हेतु तैयारियां जोर शोर से की जा रही है, तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की समितियां बनाकर कार्यभार सौंपा गया।