भोपाल। जाट सभा भोपाल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह,राज्यसभा सांसद माया नारोलिया शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने फूलों से होली खेली। साथ ही स्वजातीय बंधुओं को होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मौजूद विशेष अतिथियों ने समाज के विकास को लेकर अपने विचार रखे एवं महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह जाट, महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष अजुध्या गोदारा, इंदौर शहर अध्यक्ष सी एल मुकाती, जाट सभा भोपाल अध्यक्ष हरिकिशन डागर सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।