सीहोर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुणाल चौधरी का शायराना अंदाज देखने को मिला। चौधरी ने कहा- जलते घर को देखने वालों, फूस का छप्पर आपका है। आग के पीछे तेज हवा है, आगे मुकद्दर आपका है।
सोनी धर्मशाला पोस्ट ऑफिस के पास कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुणाल चौधरी सहित कांग्रेस के उम्मीदवार और वरिष्ठ नेताओं का संबोधन हुआ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में चारों विधानसभा क्षेत्र के नेता और कार्यकर्ता प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।