नीमच। शहर के टाउन हॉल में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नीमच जिला पुलिस का पहली बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मौजूद पुलिस जवान, होमगार्ड्स, एस एफ और चौकीदारों को आवश्यक जानकारियां दी गई। पहले बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब डेढ़ सौ पुलिस जवान मौजूद रहे। जिन्हें यह बताया गया कि चुनाव के दौरान,चुनाव के पहले और चुनाव के बाद क्या करना है और क्या नहीं करना है। एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया ने बताया कि पुलिस का प्रयास है कि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो। इसे लेकर करीब चार बैच में प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम चलाया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि संवेदनशील मतदान केदो पर किस तरह के उपाय किए जाने हैं।सीपीएफ की नियुक्ति, कमांडेंट को उपलब्ध करवाना, फोर्स मल्टीप्लायर के रूप में अन्य सिविल उपाय जैसे वेब कास्टिंग,सीसीटीवी वीडियो ग्राफर और माइक्रो ऑब्जर्वर आदि के बारे में भी अवगत कराया गया। इस दौरान एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, मास्टर ट्रेनर डॉक्टर अक्षय सिंह बावल,आरआई विक्रम सिंह भदोरिया, इंस्पेक्टर मनीष गहलोत सूबेदार सोनू बाजपेई और सुरेश सिसोदिया ने उपस्थित जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।