नीमच। शहर का उप नगर बघाना जनप्रतिनिधियों की अपेक्षा के कारण लगातार पिछड़ने को अभिशप्त है। मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सड़क, पानी,आवगमन की असुविधाओं और सफाई को लेकर नागरिक परेशान हैं। जिसे लेकर क्षेत्र वासियों द्वारा कई बार लिखित और मौखिक रूप से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। लेकिन आजादी के बाद आज तक बघाना का उद्धार नहीं हुआ। इसकी एक बानगी देखनी है तो वार्ड नंबर 36 के नाका नंबर 4 को देखा जा सकता है। यहां सड़के नाम मात्र को नहीं है। नाका नंबर चार पर एक सड़क को पास हुए 1 वर्ष से अधिक हो गया। 4 माह पहले सड़क की खुदाई का काम भी हो गया। लेकिन आज तक निर्माण की शुरुआत नहीं हुई। मार्ग पर खड्डों की भरमार है। वार्ड वासियों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कीचड़ और गंदगी आम बात है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।