नीमच। जिले में एक तरफ नगरपालिका द्वारा पानी के अपव्यय को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर दिनेश जैन ने नीमच जिले को पेयजल अभाव क्षेत्र घोषित कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ पाइपलाइन फूटने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ ही बह रहा है। इसका एक ताजा उदाहरण आज बघाना के होली चौक में देखने को मिला। यहां बेतरतीब डली हुई पाइपलाइन और उस पर बनी अव्यवस्थित सड़क के चलते पाइपलाइन फूट गई और हजारों लीटर पानी गया। करीब 1 घंटे तक यह क्रम चलता रहा।इसके बाद नगरपालिका के कर्मचारी पहुंचे और पाइपलाइन को ठीक किया। जहां के रहवासियों का कहना है कि पाइपलाइन फूटने और व्यर्थ पहनी बहने की घटना यहां पर आये दिन होती रहती है। जबकि क्षेत्रवासी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। एक तरफ रमजान और त्योहारों का महीना है और दूसरी तरफ पानी की किल्लत है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि बघाना के मुख्य चौराहे की संकरी सड़क पर ट्रक पाइपलाइन पर चढ़कर बमुश्किल नियंत्रित हुआ, यदि थोड़ी सी भी चुक हो जाती तो ट्रक मकान की दीवार में जा घुसता।गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते होते टल गया।