विदिशा। कृषि उपज मंडी चार दिन बाद मंगलवार को खुली।। बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे। उपज की नीलामी कराने के लिए किसान सोमवार से ही अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचने लगे थे। भीड़ ज्यादा होने से किसानों को मंडी के भीतर प्रवेश करने में खासी मशक्कत करना पड़ी।
कृषि उपज मंडी में अव्यवस्था देखने को मिली। मंडी परिसर में किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली अव्यवस्थित रूप से खड़ी थी, जिसके कारण उपज की नीलामी होने के बाद भी किसानो को बाहर निकालने के लिए दो से ढाई घंटे का समय लग रहा था। कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम क्षितिज शर्मा भी मौके पर पहुंचे। किसानों से चर्चा करके उनको आ रही परेशानी के बारे में जानकारी ली, इस दौरान एसडीएम ने मंडी की व्यवस्थाओं को देखा और उन्हें सुधारने के निर्देश दिए।