नीमच। जिले में मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो, इसके लिए पुलिस हर तरह से मुस्तैद है। नीमच शहर के कैंट थाना अंतर्गत आने वाले तमाम गांव और कस्बों के चप्पे चप्पे में पुलिस की निगाहें जमी हुई है। इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव में कोई अप्रिय घटना ना हो, यह संदेश आज मंगलवार को असामाजिक तत्वों को देते हुए नीमच कैंट थाना पुलिस ने देहाती क्षेत्र कनावटी, सगराना और भरभड़िया में फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान कैंट पुलिस थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, अधिकारी शिशुपाल सिंह गौड़, पुलिस के जवान के साथ एसएसवी की फोर्स के जवान भी फ्लैग मार्च में शामिल रहे। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम मतदाताओं को सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया गया।