नीमच। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नीमच दिनेश जैन द्वारा नीमच जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है। पेयजल परिरक्षण अधिनियम के तहत कलेक्टर द्वारा जारी आदेश अनुसार नीमच जिले में पेयजल प्रयोजन को छोड़कर अन्य प्रयोजनों के लिए नलकूप खनन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है।