नीमच। लोकसभा निर्वाचन- 2024 के अन्तर्गत विधानसभा खण्ड 228-मनासा, 229-नीमच एवं 230-जावद के लिए पोस्टल बैलेट, ईडीसी एवं चिन्हित प्रति के प्रभारी एवं सहायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 अप्रैल 2024 को प्रातः 11 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित किया गया है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू ने सभी संबंधितों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।