नीमच। लोकसभा निर्वाचन- 2024 के तहत विधानसभा खण्ड 228-मनासा, 229-नीमच एवं 230-जावद के लिए सेक्टर ऑफीसरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू ने सभी सेक्टर अधिकारी (रिजर्व सहित) प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।