BREAKING NEWS
शिवपुरी जनसुनवाई में गूंजी न्याय की पुहार,.. <<     शाजापुर की नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाला.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की जावद थाना क्षेत्र स्थित सब.. <<     KHABAR : खैर के जंगलों की अवैध कटाई का आरोप,.. <<     BIG NEWS : बेधड़क बिल्डिंग के जर्जर हिस्से को हटाने.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती तक नहीं.. <<     KHABAR : जिले के 29 तैराकों ने राज्य चैंपियनशिप में.. <<     NEWS : शिक्षकों की मांगों को लेकर 25 अगस्त को.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिलेगा व्यापार में.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2024, 8:14 pm
REPORT : कलेक्टर दिनेश जैन ने जारी किया आदेश, अब सभी शस्त्र लाइसेंसियों को करना होगा ये काम, समय सीमा की तय, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोकसभा निर्वाचन, 2024 के अन्तर्गत निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ निष्पक्ष और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के द्वारा जुलूस, रैली, आमसभा आदि में अस्त्र शस्त्रों का संग्रह/प्रदर्शन/प्रशिक्षण / परिवहन कर निर्वाचन के दौरान शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए , आदेश दिनांक 16.03.2024 से आयुध अधिनियम, 1959 की धारा-17 की उपधारा-3 (ख)  के अन्तर्गत सम्पूर्ण जिले की सीमा मैं  समस्त लायसेंसधारियों के शस्त्र लायसेंस निलंबित किये जाकर समस्त लायसेंस, दर्ज शस्त्र दिन 23 मार्च 2024 तक संबंधित थानों में जमा करने का आदेश कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया था , किन्तु कतिपय शस्त्रधारकों के द्वारा आज  02 अप्रैल.2024 तक अपने शस्त्र संबंधित थाने में जमा नहीं करवाए गए हैं।

अतः कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी से दिनेश जैन द्वारा जिले के ऐसे समस्त शस्त्रधारकों को निर्देशित किया  है कि वे  अपने शस्त्र  03  अप्रैल 2024 को संबंधित थाने में अनिवार्य रूप से जमा करवाया जाना सुनिश्चित करें। नियत दिनांक तक अपने शस्त्र जमा नहीं कराए जाने की दशा में ऐसे शस्त्रधारकों के विरूद्ध शस्त्र लायसेंस निलंबन अथवा भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत  वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE