इंदौर। बारह भावनाओं में कहा गया है कि राजा राणा छत्रपति हाथिन के असवार, मरना सबको एक दिन अपनी-अपनी बार अर्थात् यही सत्य है कि प्रत्येक जीव की मृत्यु अवश्यभावी है। मृत्यु किसी की भी हो घर- परिवार के सदस्यों या समाज एवं मित्रों एवं स्नेहियों को संतप्त ही करती है, लेकिन किसी की स्वाभाविक मृत्यु के बजाय दुर्घटना में हृदय विदारक मृत्यु होना परिजनों एवं स्नेहियों के लिए झकझोर देती है, जिसे सहन करना असहनीय होता है।
हाल ही में दिगंबर जैन समाज के जाने- पहचाने इंदौर निवासी समाज शुभचिंतक एवं धर्म- समाज, संतसेवी संजय जैन (माही), संजय जैन ( माजा) संतोष जैन (कमाठीपुरा) एवं दीपक जैन (स्मृति नगर) समाज के श्रेष्ठ एवं धर्म समाज के प्रति समर्पित रेडीमेड वस्त्र व्यवसायी थे, उनका महाराष्ट्र के लातूर में उनकी कार ओवरटेक के दौरान सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। जिससे उनका एक्सीडेंट होने से दुखद निधन हो गया। जिसने भी यह समाचार को सुना द्रवित और समाज संतप्त हो गया। यह घटना दिगंबर जैन परवार समाज सहित समग्र जैन समाज के लिए किसी वज्रपात से कम नहीं है। उनके असामयिक निधन पर समाज की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परमपिता चंदा प्रभु भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हे प्रभु ! मृतक की आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। उन्हें सद्गति की प्राप्ति हो एवं उनके शोक संतप्त परिवार को इस दारूण दुरूख सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं शांति प्रदान करें। ओम शांति, शांति तुल्यं तपोनास्ति।
श्रद्धांजलि मौके पर डॉ. जैनेंद्र जैन, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अध्यक्ष मुक्ता जैन, अध्यक्ष दिगंबर जैन परवार समाज महिला संगठन के कई सदस्य मौजूद थे।