मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों के मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत मल्हारगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी पिंटू कुमार बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आमिर पिता मुनव्वर खान (36) निवासी अंसार नगर, हुसैनी चौक, रखियाल रोड, अहमदाबाद (गुजरात) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी थाना मल्हारगढ़ के अपराध क्रमांक 96/2025 में धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी था तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में मल्हारगढ़ थाना पुलिस की विशेष भूमिका रही।