BREAKING NEWS
KHABAR : मुरैना में मजिस्ट्रेट चेकिंग का बड़ा.. <<     BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<     BIG NEWS : ट्रॉली में तुलाई पर भड़के हम्माल, मंडी में.. <<     सावन में आस्था का सैलाब, सोहनगढ़ से.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में.. <<     KHABAR : मंडियों में ई-सिस्टम से पारदर्शिता आई,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन पड़ा.. <<     KHABAR : मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान,.. <<     इंद्रदेव ने किया बाबा हिमालेश्वर का.. <<     सावन में भाटखेड़ी बना महाकालमय, रिमझिम बारिश.. <<     KHABAR : सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, काटकर.. <<     BIG REPORT : नशा तस्करी के मामले में मनासा क्षेत्र का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2024, 5:09 pm
KHABAR : नीमच जिले के किसान और ट्रैक्टर की सब्सिडी दिलाने का झांसा, जब हुई ये बड़ी ठगी तो पहुंचे एसपी कार्यालय, कार्रवाई को मांग को लेकर सौंपा आवेदन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के किसानों के साथ ट्रैक्टर की सब्सिडी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत लेकर अन्नदाता आज एसपी कार्यालय पहुंचे। जीरन तहसील की पिपलिया व्यास के चार किसानों ने अपने हस्ताक्षर युक्त आवेदन में बताया कि अभिनंदन कॉलोनी मंदसौर के निवासी अंकित कुमावत ने हमारे साथ शासन की योजना में ट्रेक्टर दिलाकर उस पर सब्सिडी दिलाने के नाम पर झांसे बाजी की। हमसे रुपया एंठ लिया। 

किसान कचरू लाल रेगर, दिलीप बागरी, विनोद बागरी और मोहनलाल नायक ने बताया कि अंकित कुमावत ने हमसे दो माह पहले संपर्क किया और हमें कहा कि मैं शासन की योजना में कृषकों को ट्रैक्टर दिलाता हूं। और उस पर शासन की योजना अनुसार सब्सिडी भी मिलती है। वह तुम्हारे खाते में दिलवाऊंगा। अंकित ने हमसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक,पैन कार्ड की फोटो कॉपी मांगी और कहा‌ कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद जो भी खर्च आएगा तुम्हें देना होगा। इस प्रकार अंकित ने कचरू लाल से 55 हजार, दिलीप से 57 हजार, नानू बागड़ी से 22 हजार और मोहन नायक से 55 हजार रुपए ले लिए। रुपया लिए हुए उसे लगभग दो माह हो चुके है। किसानों का कहना है कि आज तक हमें ना तो ट्रैक्टर दिलवाया है, ना ही सब्सिडी मिली है। पुलिस अधीक्षक के नाम दिए गए आवेदन में यह भी कहा गया है कि हमारे द्वारा संपर्क करने पर अंकित पिछले दिनों तक टालमटोल करता रहा और वह अब हमें धमकी दे रहा है। परेशान किसानों ने बताया कि हमने खेत गिरवी रखकर अंकित को पैसा दिया है। लेकिन वह अब हमारे रुपए नहीं लौटा रहा और उल्टे गाली गलौज कर रहा है। ठगी का शिकार हुए किसानों ने अंकित से रुपए दिलाने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी जांच का विषय है कि अंकित की इस शातिर हरकत के और कितने किसान शिकार बने होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE