BREAKING NEWS
BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<     BIG NEWS : ट्रॉली में तुलाई पर भड़के हम्माल, मंडी में.. <<     सावन में आस्था का सैलाब, सोहनगढ़ से.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में.. <<     KHABAR : मंडियों में ई-सिस्टम से पारदर्शिता आई,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन पड़ा.. <<     KHABAR : मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान,.. <<     इंद्रदेव ने किया बाबा हिमालेश्वर का.. <<     सावन में भाटखेड़ी बना महाकालमय, रिमझिम बारिश.. <<     KHABAR : सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, काटकर.. <<     BIG REPORT : नशा तस्करी के मामले में मनासा क्षेत्र का.. <<     KHABAR : काले हिरणों की तड़पती मौत पर 7 महीने तक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2024, 5:37 pm
KHABAR : मंच द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, श्रुति सौलंकी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

जावी/नीमच। ग्रामीण अंचलों में निवासी प्रतिभाओं को निखारने और मंच प्रदान करने की दृष्टि से ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश (सामाजिक संस्था) विगत कई वर्षों से सतत कार्य कर रही है इसी दृष्टि से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरूकता की दृष्टि से ओपन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त संदर्भ में जानकारी देते हुए ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश (सामाजिक संस्था) के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप पाटीदार जावी ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अपने घरों पर ही मन के विचारों और उद्गार को केनवास और ड्राइंग शीट पर उतारकर आयोजन समिति को वर्चुअल माध्यम व्हाट्सएप के जरिये अपनी चित्रकारी की इमेज भेजना थी। प्रतियोगिता में अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसका परिणाम आज घोषित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रुति सोलंकी नीमच, द्वितीय स्थान धीरज अहीर बमोरी, अभिषेक संपतलाल धाकड़ मालखेड़ा, तृतीय स्थान शरद विनोद अहीर बघाना, गरिमा धर्मेंद्र पाटीदार जनकपुर, ख्वाहिश विनोद पाटीदार जावी ने प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानजनक पारितोषिक व प्रशंसा पत्र एवं शेष सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र संस्था के आगामी दिवस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में भेंट कोई जाएंगे। प्रतियोगिता में मंच के जिला समन्वयक रामनारायण राठौर मोरवन, जिला संयोजक अर्जुन पाटीदार धामनिया, जावद विकासखंड संयोजक विनोद पाटीदार मालगड़, जीरन तहसील संयोजक पवन शर्मा भंवरासा, नीमच तहसील संयोजक धीरज बैरागी नेवड़, जावद तहसील संयोजक कोमल लक्षकार दड़ौली, जीरन तहसील सह संयोजक सदाशिव सेन रूपपुरा, नीमच तहसील सह संयोजक गोपाल नायक सरवानिया बोर, नेवड़ पंचायत संयोजक राजमल बैरागी सरवानिया बोर का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE